Skip to main content

Purnima Ke Upay | Purnima Ke Totake |

Purnima Ke Upay | Purnima Ke Totake 


पूर्णिमा या पूनम के दिन चंद्रमा अपने पुरे  आकर में होते है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन चंद्रमा का विशेष प्रभाव होता हैं। साथ ही यह दिन माता लक्ष्मी को भी विशेष प्रिय होता है। पूर्णिमा के दिन किये गए उपायों का विशेष और ही जल्द लाभ होता है। शास्त्रों में पूर्णिमा को करने योग्य  बहुत से उपाय और टोटके बताये गए हैं। आइये जानते है कुछ ऐसे ही उपाय –

Purnima Ke Upay


  1. शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक पूर्णिमा के दिन सुबह-सुबह पीपल के वृक्ष पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए यदि आप धन की इच्छा रखते हैं तो तो इस दिन सुबह उठकर नित्य कर्मों से करके  पीपल के पेड़ के नीचे मां लक्ष्मी का पूजन करें और लक्ष्मी को घर पर निवास करने के लिए आमंत्रित करें। इससे लक्ष्मी की कृपा आप पर सदा बनी रहेगी। 
  2. पूर्णिमा की रात में घर में महालक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा किसी ब्राह्मण से करवाएंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
  3. प्रत्येक पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा के उदय होने के बाद साबूदाने की खीर मिश्री डालकर बनाकर माँ लक्ष्मी जी का भोग लगाकर उसे प्रसाद के रूप में वितरित करने से धन के आगमन के मार्ग खुल जाते है।
  4. जो भी इंसान धन संबंधी परेशानियों से जूझ रहा है, उसे पूर्णिमा के दिन चंद्र उदय होने पर चंद्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते समय ‘ओम स्त्रां स्त्रीं स्त्रों स: चंद्रमसे नम:’ या फिर ‘ओम ऐं क्लीं सोमाय नम:’ मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
  5. प्रत्येक पूर्णिमा के दिन मां श्री लक्ष्मी के चित्र या फोटो पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उन पर हल्दी से तिलक करें उसके बाद अगले दिन सुबह इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें लें। इस उपाय से घर में धन की कमी नही रहती है। पर एक बात का ध्यान रखें की प्रत्येक पूर्णिमा के दिन इन कौड़ियों को अपनी तिजोरी से निकाल कर माता के सम्मुख रखकर उन पर पुन: हल्दी से तिलक करें फिर अगले दिन उन्हें लाल कपड़े में बांध कर अपनी तिजोरी में रखे ले।
  6. पूर्णिमा के दिन किसी हनुमान मंदिर में हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  7. यदि आप अपने दाम्पत्य जीवन को प्रेम पूर्वक लम्बे समय के लिए रखना चाहते है तो कभी भी भूलवश पूर्णिमा और अमावस्या के दिन शारीरिक सम्बन्ध या सम्भोग नही करना चाहिए।
  8. प्रत्येक पूर्णिमा की रात में 15 से 20 मिनट तक चन्द्रमा के ऊपर त्राटक ( लगातार देखना ) विधि करने से जातक की नेत्रों की ज्योति बढ़ती है।
  9.  प्रत्येक पूर्णिमा के दिन सुबह के समय घर के मुख्य दरवाज़े पर आम के ताजे पत्तों से बना तोरण बाँधने से घर के वातावरण में शुभता आती है।
  10. यदि कोई भी जातक मानसिक तनाव या मानसिक परेशानी में रहता है तो प्रत्येक पूर्णिमा के दिन अपने हाथ से खीर बनाकर गरीब बच्चे या लोंगो को खिलने से जातक की मानसिक तनाव या मानसिक परेशानी दूर हो जाती है।
  11.  पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर शहद, कच्चादूध, बेलपत्र और फल चढाने से भगवान शिव की प्रसन्न होते हैं। इसके साथ घिसे हुए सफेद चंदन में केसर मिलाकर भगवान शंकर को अर्पित करने से घर से कलह और अशांति दूर होती है और सुख-संपत्ति का घर में आगमन होता है।
  12.  पूर्णिमा के दिन किसी भी प्रकार की तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन जुए, शराब आदि नशे और क्रोध एवं हिंसा से भी दूर रहना चाहिए।इस दिन बड़े बुजुर्ग अथवा किसी भी स्त्री से भूलकर भी अपशब्द ना बोलें।
  13.  आयुर्वेद के अनुसार पूर्णिमा की रात में चन्द्रमा की चाँदनी सब मनुष्यों के लिए अत्यंत लाभदायक रहती है। यदि पूर्णिमा की रात में चन्द्रमा के प्रकाश की किरणे गर्भवती महिला की नाभि पर पड़े तो उस महिला का गर्भ पुष्ट हो जाता है ! इसलिए गर्भवती स्त्रियों को तो विशेष रूप से कुछ समय के लिए पूर्णिमा की रात चन्द्रमा की चाँदनी में रहना चाहिए।
  14. हर पूर्णिमा के दिन सुबह के समय हल्दी में थोडा पानी डालकर घर के मुख्य दरवाज़े / प्रवेश द्वार पर और स्वातिक बनाना चाहिए !
  15. पूर्णिमा के दिन किसी शिव मंदिर में रात को शिवलिंग के पास दीपक जलाएं और ॐ रुद्राय नमः मंत्र का जप करें।

इसे भी पढ़े : Lakshmi Prapti ke Upay 

Read Also : Amir Banne Ke Tarike






Comments

Popular posts from this blog

अचानक धन प्राप्ति के अचूक उपाय कभी पैसे की कमी नही

Dhan Prapti Ke Upay - धन प्राप्ति के उपाय धन प्राप्ति के उपाय जानने की इच्छा हर व्यक्ति रखता है। क्योंकि धन का महत्व हर युग और काल समान ही रहता है । बात चाहे पौराणिक काल की रही हो या फिर आधुनिक युग की, धन ने अपना महत्व शुरू से ही सबके जीवन में दर्शाया है। कुल मिलाकर धन के बगैर कुछ भी संभव नहीं है। धन प्राप्ति की कामना हर कोई करता है और उसे पाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय, इन उपायों की मदद से आपके जीवन में आ रही आर्थिक तंगी दूर होगी और धन की देवी लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी। लक्ष्मी प्राप्ति के सरल उपाय- Laxmi prapti ke saral upay  लक्ष्मी पूजा:   लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय में सबसे पहले धन की देवी यानि मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। क्योंकि लक्ष्मी जी की कृपा के बगैर पैसों की कामना करना असंभव है। शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी का पूजन करें। माता लक्ष्मी की फोटो या मूर्ति के आगे तिल के तेल व घी का दीया जलाएं। हल्दी व कुमकुम का तिलक लगाकर, मां को गुलाब के पुष्प अर्पित करें और धूपबत्ती जलाकर पूजा करें। दूध व गुड़ से तैयार

जानिए क्या है तुलसी माला को उपयोग करने के नियम

तुलसी माला (Tulsi Mala) जो व्यक्ति भगवन विष्णु की उपासना करते है, उन्हें Tulsi Mala अवश्य पहननी चाहिए। यह Mala व्यक्ति की एकाग्रता को और भी सुदृढ़ बनाए रखने में सहायक होती है। इस Mala को बनाने के लिए Tulsi के पौधे के तने का प्रयोग किया जाता है। अतः इस Tulsi का निरन्तर प्रयोग धारक के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी और लाभकारी माना जाता है। Tulsi Mala या पवित्र Tulsi संयंत्र से बना गुलाबी, पास और पहनने के लिए एक सुंदर चीज है। हिंदुओं में Tulsi Mala - प्रकाश, चंदन रंगीन विष्णु से जुड़ने के लिए या कृष्ण और राम जैसे किसी भी अवतार से जुड़ने के तरीके के रूप में देखते हैं, जबकि बौद्ध काले Tulsi Mala पसंद करते हैं और अच्छे भाग्य में आते हैं। जैसे ही आप Tulsi Mala पहनते हैं, अपनी गर्दन के चारों ओर या अपनी कलाई के आस-पास, आप सुरक्षित और ध्यान केंद्रित करते हैं। यह वास्तव में आधुनिक जीवन के तनाव से निपटने में आपकी मदद करने में एक लंबा रास्ता तय करता है। यदि समय परमिट है, तो आप बस "हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे / हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे" का जप कर स

जानिए तुलसी माला को धारण करने के अचूक फायदे

तुलसी माला पहने जाने के लाभ - Benefits Of Wearing Tulsi Mala Tulsi हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पौधों में से एक है। देवी Tulsi के रूप में व्यक्तित्व, वह देवता के रूप में पूजा की जाती है। लोग अपने घरों में Tulsi पौधे उगते हैं और महिलाएं सुबह की सुबह प्रार्थना करती हैं। घर के आँगन में एक Tulsi के पेड़ लगाकर, बहुत शुभ माना जाता है। यह आसपास के इलाकों में दिव्यता को विकिरण करता है और चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सुनिश्चित करता है। आँगन घर का सही केंद्र है, जिसे घर का सबसे पवित्र बिंदु माना जाता है। Tulsi अपने औषधीय लाभ के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा तुलसी के मोती का उपयोग 'Mala' बनाने के लिए किया जाता है जिसे पहना जा सकता है और मंत्रों का जप करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Tulsi Mala सबसे पसंदीदा Mala में से एक है, जिसे आभूषण के साथ-साथ एक जपामाला माना जाता है। जब एक जपामाला के रूप में उपयोग किया जाता है, तो इसमें 108 मोती प्लस एक होता है। 108 मोती एक देवता के 108 नामों का जप करते हुए या एक मंत्र का मंत्र मंत्र का जप करते हैं। माना जाता है त